फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापरवाही में चेक पोस्ट से हटाए गए एक सिपाही

Fri, 23 Feb 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के समीप स्थित सोने-चांदी की दुकान में चोरी के मामले में दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है।
सोमवार रात चोरों से दीवार तोड़कर लाखों की चोरी के मामले में बनकटा पुलिस बिहार सहित कई जगह छापेमारी की। हालांकि, अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है।
चेकपोस्ट के समीप एक सराफा की दुकान में चोरों ने पीछे से नकब काटकर दुकान में घुसकर तिजोरी तोड़कर 75 गहने समेत 7.5 लाख रुपये की चोरी की है।
हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बिहार सहित कई जगह छापेमारी की है। क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी के मामले का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें