संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में बुधवार को देर शाम केंद्रीय जीएसटी की टीम ने एक बड़े दुकान पर छापा मारा। जरूरी प्रपत्रों की जांच की। लगभग करीब चार घंटे तक कार्रवाई की गई। देर शाम को स्टेट जीएसटी की टीम ने दुकानदारों की खरीदारी के सापेक्ष जीएसटी जमा किया या नहीं। किस तरह से खरीदारी की, उसका जीएसटी बिल है या नहीं, इसके बारे में जानकारी जुटाई। दुकानों की जांच की गई है। टैक्स आदि के बारे में आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद पता चलेगा कि टैक्स चोरी हुआ है या नहीं। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शहर के महाराजा अग्रेसन इंटर के पास स्थित एक बड़े हार्डवेयर के कारोबारी की दुकान पर केंद्रीय सीजीएसटी वाराणसी मंडल की टीम ने छापा मारा। सूत्रों के अनुसार टीम कारोबारी के कागजतों की जांच में जुटी रही। देर रात तक कारोबारी से आवश्यक कागजातों के बारे में पूछताछ करती रही। टीम को आशंका है कि बडे पैमाने पर कर चोरी गई है।