फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, पालने में झूले कन्हाई

विज्ञापन
रुद्रपुर में भगवान श्रीकृष्ण की सजी झांकी - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, पालने में झूले कन्हाई
विज्ञापन

रुद्रपुर। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कन्हाई को रात भर लोग पालने में झुलाते रहे। भगवान का पूजन अर्चन कर जगह-जगह झांकी सजाई गई। रात में भगवान का जन्म होने पर प्रसाद वितरण किया गया। भक्त जय कन्हैया लाल की जयकारा लगाने लगे।
विज्ञापन

नगर के कोतवाली में आयोजित कीर्तन में लोग शामिल हुए। घरों में लोगों ने भव्य पालना सजाकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया। गोला वार्ड, मछरहट्टा वार्ड, चौहट्टा वार्ड, भरटोला वार्ड स्थित ठाकुर मंदिर, शिवाला वार्ड, पुन्नी साहू चौराहे पर श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना सजाकर उत्सव मनाया। प्रत्युष बिहार स्कूल में कृष्ण और राधा बने छात्रों ने लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण बने बच्चों की लोगों ने खूब प्रशंसा की। एकौना, रामलक्षन, पकड़ी बाजार और मदनपुर क्षेत्र में भी धूमधाम से कृष्णाष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें