फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईटीआई से प्रशिक्षु नदारद, प्रधानाचार्य भी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई से प्रशिक्षु नदारद, प्रधानाचार्य भी लापता
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लीलापुर सीडीओ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लीलापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार आईटीआई. देवरिया के प्रधानाचार्य के पास है। सीडीओ ने पूछा कि प्रधानाचार्य यहां पर कब आते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कोई दिन निर्धारित नहीं है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। उन्होंने प्रधानाचार्य को आईटीआई पर बैठने का दिन निर्धारित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने निरीक्षण में पाया कि इस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में प्रथम वर्ष के लिए कुल 175 छात्र पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष मात्र 46 छात्र उपस्थित मिले। इसी तरह द्वितीय वर्ष में विभिन्न ट्रेडों में 48 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें से एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिले। यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। इससे परिलक्षित होता है कि औद्योगिक संस्थान के प्रधानाचार्य एवं अन्य कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आईटीआई को निर्देशित किया कि उपरोक्त के लिए दोषी अधीनस्थों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए दो दिन के अंदर अवगत कराएं। इस संबंध में अपना भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि क्यों न इस लापरवाही के लिए आपके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाए।
खबर का जोड़
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छह कर्मियों का वेतन काटने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फुलवरिया में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान वार्डेन सहित छह कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने इन सभी के एक दिन का वेतन कटौती करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी पूर्वाह्न कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें वार्डेन रानी दीक्षित, पूर्णकालिक शिक्षिका विशाखा बरनवाल, लेखाकार शिव प्रसाद कुशवाहा, मुख्य रसोइया शेरुन नेशा, सहायक रसोइया बिंदु देवी अनुपस्थित मिलीं। सहायक रसोइया विनीता श्रीवास्तव के भी हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में नहीं मिले। इसके अतिरिक्त अंशकालिक शिक्षिका चन्द्रकांति गुप्ता मेडिकल अवकाश पर मिलीं। बड़ी संख्या में कार्मिकों की अनुपस्थिति पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और अनुपस्थित कार्मिकों के एक दिन का वेतन कटौती के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में अध्यापकों की अनुपस्थिति से आवासीय विद्यालय का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। कस्तूरबा विद्यालय के बेहतर पर्यवेक्षण की आवश्यकता है। ताकि सुदूर क्षेत्र की बच्चियों को बोर्डिंग स्कूल जैसी शिक्षा मिल सके। विद्यालय के गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें