फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रतियोगी अभ्यर्थियों का सीडीओ ने किया मार्गदर्शन, बढ़ाया उत्साह

Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से संचालित यूपीएससी कक्षा का सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगी छात्रों का मार्गदर्शन कर जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के संबंध में बारीकी से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों से कहा कि आप अपना रास्ता स्वयं तैयार करें। परीक्षा में लाखों छात्र प्रतिभा करते हैं, लेकिन चयन किसी-किसी का होता है एवं उसके लिए आवश्यक है कि आप लक्ष्य केंद्रित, आत्मविश्वासी हों। उन्होंने कहा कि कई किताबों को पढ़ने से बेहतर है कि एक किताब को कई बार पढ़ा जाए। शिक्षक केवल आपकी समस्याओं का हल कर सकता है किंतु आगे का रास्ता आपको स्वयं तय करना होगा। आगे कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में चयन के लिए अपनी स्ट्रेटजी बनाएं, किसी का भी अंधा अनुकरण न करें। छात्रों ने सीडीओ से तैयारियों के संबंध में प्रश्न किया। उन्होंने बताया की सभी की पृष्ठभूमि अलग अलग होती है, आपको उसी के अनुसार अपनी परीक्षा की रणनीति बनानी चाहिए। सीडीओ ने राजकीय पुस्तकालय में संचालित अभ्युदय पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया और यहां की समस्याओं के संबंध में प्रतियोगियों से जानकारी ली और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, अजय प्रताप सिंह, सेंटर के प्रभारी संजय मिश्र, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें