फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने 54 सफाईकर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने 54 सफाईकर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन

देवरिया। सात दिसंबर को प्रधानमंत्री गोरखपुर में एम्स व उर्वरक कारखाने का लोकार्पण करेंगे। इसके उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिले की 83 ग्राम पंचायतों में सफाई का महा अभियान चलाया गया। 80 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का कार्य संतोषजनक पाया गया। वहीं, विकास खंड गौरीबाजार के ग्राम पंचायत-गौरीबुजुर्ग, देवगॉव एवं भटौली बुजुर्ग में कुल 54 सफाई कर्मियों के कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने के कारण सफाई कार्य नहीं हो पाया। सीडीओ ने अनुपस्थित सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया है। साथ ही ग्राम पंचायत-गौरीबुजुर्ग एवं भटौली बुजुर्ग के ग्राम सचिव शभूशरण चौहान व ग्राम पंचायत-देवगांव में कार्यरत ग्राम सचिव उदय मल्ल गोड़ का भी दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के कारण एक दिन का वेतन बाधित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें