फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी-युगल को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 18 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली पत्नी है घर, दूसरी युवती से दो माह पूर्व एक मंदिर में युवक ने कर ली शादी
विज्ञापन

- कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं प्रेमी युगल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के सोहनाग मोड़ से कुछ लोगों ने एक प्रेमी युगल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों घर से भागने की फिराक में किसी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। प्रेमी युगल के मुताबिक दो माह पूर्व दोनों सहमति से एक मंदिर में शादी किए हैं। हालांकि युवक के परिवार के लोग छह माह पूर्व दूसरी महिला के साथ शादी कर दिए हैं। इसकी खबर मिलते ही युवक की पहली पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर इसका विरोध किया। पुलिस इस मामले में दोनों पक्ष से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले प्रेमी युगल को संदेह होने पर कुछ लोगों ने नगर के सोहनाग मोड़ से बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों दो माह पूर्व किसी मंदिर में शादी कर लिए हैं और आज परिवार के भय से कहीं बाहर भगाने की फिराक में थे। लोग दोनों को कोतवाली ले आए, जहां पूछताछ में पता चला कि युवक की शादी छह माह पूर्व उसके परिवार के लोग एक महिला से कराएं हैं। इसके बावजूद वह दूसरी लड़की को भगा कर ले जा रहा था। इसी बीच युवक की पहली पत्नी कोतवाली पहुंची और इसका विरोध करने लगी। इसे लेकर कोतवाली में घंटों पंचायत चली। पुलिस युवती के परिजनों को बुलाती रही, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचे। युवती ने बताया कि उसके परिवार के लोग उसे छोड़ दिए हैं। यहां मेरे लिए कोई नहीं आएगा। वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि लड़के के घरवाले ही दोनों को पकड़ कर कोतवाली लाए थे। लड़के की पहली पत्नी और उसके घरवाले उसे घर ले जाने को तैयार नहीं है। लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। दोनों एक से दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें