शार्ट सर्किट से लगी बेकरी की दुकान में आग
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव में रामजानकी मार्ग स्थित बेकरी की दुकान में मंगलवार को शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान जल कर राख हो गया। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
लार थाना क्षेत्र के मेहरौना स्थित रामजानकी मार्ग पर अलीशा जनरल स्टोर में सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसमें रखा लगभग दस लाख रुपये का सामान जल गया।