फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में गाय पकड़ रहे पशु तस्कर को पकड़ा

Sat, 03 Feb 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। बालकुआं गांव के पास शुक्रवार को लोगों ने एक पशु तस्कर को दबोच लिया। उसके साथ आए दो अन्य साथी मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने फोन कर पुलिस को बुलाया और तस्कर को सौंप दिया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के बालकुआं और पिपरा दौलाकदम गांव के बीच शुक्रवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने खेत में विचरण कर रही एक निराश्रित गाय को घेर कर तीन व्यक्तियों को पकड़ते हुए देखा। गाय को पकड़ कर ले जा रहे युवक से लोगों ने पूछा तो वह बोला कि गाय उसी की है, भाग आई है। उससे पूछताछ करते देख उसके दोनों साथी मौके से भाग निकले। इससे लोगों का शक और गहरा हो गया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल बताया। बताया कि तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग हैं जो उसे गाय पकड़कर सौंपने के एवज में रुपये देते हैं। वह निराश्रित गायों को अपना कहकर ढूंढते हैं। पकड़ कर उनके पास पहुंचा देते हैं। उसके बाद वे लोग गाय को बाहर भेज देते हैं। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने गई। उधर, गाय को मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें