-मुंडेरा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रोका, दोपहर में चालक को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा के पास बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने एक पिकअप को घेराबंदी कर रोका। पुलिस के सामने पशु तस्कर और चालक भाग निकले। पिकअप में दस पशु बरामद हुए। पुलिस ने दोपहर में बहादुरपुर के पास से चालक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी तक तस्कर नहीं पकड़ में नहीं आए हैं।
देवरिया की तरफ से खुखुंदू की तरफ पिकअप से पशु ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मुंडेरा के पास घेराबंदी कर पिकअप को चेकिंग के दौरान रोक लिया। पुलिस के सामने से चालक और दो तस्कर भाग निकले। पुलिस पिकअप थाने ले गई। इसमें दस पशुओं लदे थे। पुलिस ने बहादुरपुर के पास से पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।