बनकटा। क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक जाति के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर दिया। उसकी टिप्पणी वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैलने लगा। इस मामले में वृहस्पतिवार को कुईचंवर गांव निवासी ललीत सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामपुर बुजुर्ग निवासी आरोपी अमरेश सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ विशाल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद