लार। पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर स्थित एक दुकान से चोरों ने दो सेट काफी मशीन सहित 2300 रुपये चुरा लिए। घटना की जानकारी दोपहर में दुकान खोलने गए दुकानदार को हुई। इसकी जानकारी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दी है। भरटोलिया वार्ड निवासी अफरोज की बड़ी ईदगाह गेट पर काफी और सिंक कवाब की दुकान है। रोज की तरह दुकान बंद कर सोमवार की शाम घर चले गए। मंगलवार को दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी काफी मशीन सहित रुपये नहीं थे। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद