फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बर्खास्त महिला सफाईकर्मी पर दर्ज होगा केस, 55.35 लाख की होगी वसूली

Wed, 08 Nov 2023 04:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाली सफाईकर्मी को बर्खास्त किया गया था। उसने जो वेतन लिया है। उसकी वसूली की जाएगी और केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में बर्खास्त हुई महिला सफाईकर्मी पर डीपीआरओ ने केस दर्ज कराने और 55.35 लाख की वसूली का आदेश दिया है। शिकायत के बाद हुई जांच में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का मामला उजागर होने के बाद कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरनई गांव निवासी कांती देवी रुद्रपुर ब्लॉक में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थी। रामपुर कारखाना के शहबाजपुर गांव निवासी मुन्ना यादव ने फर्जी कागजात के आधार पर नौकरी हासिल करने की शिकायत तत्कालीन डीएम से की थी। डीपीआरओ की जांच में शिकायत सही मिली और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने की पुष्टि हुई।

इसके बाद सफाई कर्मी कांती देवी को बर्खास्त कर दिया गया। डीपीआरओ ने रुद्रपुर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि गलत तरीके से कागजात के आधार पर नौकरी हासिल कर वेतन उठाने वाली सफाईकर्मी से 55.35 लाख की वसूली कर कोषागार में जमा कराया जाए। साथ ही केस दर्ज कराएं।
विज्ञापन


डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाली सफाईकर्मी को बर्खास्त किया गया था। उसने जो वेतन लिया है। उसकी वसूली की जाएगी और केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें