फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विधायक पुत्र सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी, छीनैती और हत्या के प्रयास का केस

Wed, 31 Aug 2022 09:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

एक महिला की जमीन के खरीद फरोख्त के मामले में दो पूर्व मंत्री के बेटे आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार को पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक जयप्रकाश निषाद के बेटे विश्व विजय निषाद सहित सात लोगों पर पुलिस ने धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, छीनैती, मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मीपुर में एक महिला की जमीन के खरीद फरोख्त के मामले में दो पूर्व मंत्री के बेटे आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार को पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक जयप्रकाश निषाद के बेटे विश्व विजय निषाद सहित सात लोगों पर पुलिस ने धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, छीनैती, मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की। एक माह पहले इसी जमीन की खरीद के मामले में महिला गेना देवी की तहरीर पर सपा के पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के बेटे प्रवीण निषाद पर भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के डवनाडीह निवासी प्रवीण निषाद ने कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया कि दो माह पहले लक्ष्मीपुर निवासी महिला गेना देवी की जमीन खरीदने के लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपये नकद दिए। जमीन बैनामा करने के बाद तय रकम भी खाते में दे दी गई। आरोप है कि बैनामा जमीन पर मिट्टी गिराने के दौरान विधायक के पुत्र विश्वविजय निषाद अपने साथियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने अपनी लाइसेंसी असलहे से उनके ऊपर फायरिंग की। पॉकेट में रखे पांच हजार रुपये छीनकर मारपीट की।
विज्ञापन


कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में वाद दाखिल किया। मामले में पुलिस ने विश्वविजय निषाद, लालमन निषाद, गेना देवी सहित सात लोगों पर अभियोग पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें