रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। रतसिया गांव में सड़क हादसे में मासूम की मौत हो गई थी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में रतसिया गांव के बृजराज शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि एक सितंबर को उनका पुत्र गोविंद शर्मा और 12 वर्षीय नाती अनुज शर्मा बाइक से बनकटा जा रहे थे। जगन चक तिराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। संवाद