तरकुलवा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल गई एक किशोरी चार दिन बाद भी घर नहीं लौटी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पड़ोस के एक कॉलेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विद्यालय गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। चार दिन तक काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत सखवनिया गांव निवासी विकास यादव पुत्र स्व. उमेश यादव के खिलाफ अपहरण कि प्राथमिकी दर्ज किया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद