फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट से लाइनमैन की मौत के मामले में केस दर्ज

Wed, 20 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की हुई मौत के मामले में पुलिस ने अवर अभियंता, सहायक अभियंता और निजी कंपनी समेत अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल गांव निवासी दीपक सिंह करीब पांच साल से भाटपाररानी तहसील के गजहड़वा बिजली उपकेन्द्र पर लाइनमैन थे। दस दिन पूर्व फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व इनकी मौत हो गई। दीपक के पिता गणेश सिंह ने बनकटा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि साजिश के तहत काम करने के दौरान आपूर्ति चालू कर दीपक को अवर अभियंता, सहायक अभियंता और डिम वेंचर कंपनी के उत्तराधिकारी , राहुल व अज्ञात लोग मार डाले।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें