चनुकी । लार थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के युवक को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। बलुआ गौरी निवासी रणविजय कुमार पुत्र नंदलाल प्रसाद ने लार पुलिस से शिकायत की है कि कुछ दिन पहले अभय दूबे पुत्र हरिश्चंद्र दूबे व सारिक अंसारी पुत्र सल्लाह अंसारी मेरे भाई चुन्नू कुमार को घर से बुला कर मेहरौना की तरफ ले गए। वह भद्दी-भद्दी गाली देते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिए। उस समय मामले को समझा बुझा कर छोड़ दिया गया था, लेकिन वे लोग 7 जुलाई को मेरे भाई का पीछा करते हुए पिपरा चौराहा लार के पास पहुंचे और गाली गुप्ता देकर जान से मारने की धमकी दिए हैं। लार पुलिस ने इस मामले में तहत केस दर्ज किया है। संवाद