बरहज। नगरपालिका गौरा-बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने अमरेन्द्र गुप्त और अमित कुमार जायसवाल पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में चेयरमैन श्वेता जायसवाल ने कहा है कि अमरेन्द्र गुप्त और अमित जायसवाल पिछले करीब ढाई वर्ष से सोशल प्लेटफार्म और व्यक्तिगत विकास कार्यों आदि को लेकर निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दोनों लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने सहित छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है। संवाद