तरकुलवा। तीन रोज पहले इलाज कराने जा रहे एक दंपती के वाहन को कुछ लोगों ने रतनपुरा के पास ओवरटेक कर घेर लिया। उन लोगों ने गाली देते हुए पहले पति के ऊपर लोहे के रॉड, हॉकी और बेल्ट से हमला किया। पति को बचाने गई पत्नी के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अमतही गांव के मूल निवासी व हाल मुकाम नगर पालिका परिषद कसया वार्ड 26 शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदवलिया निवासी विवेक मिश्र एवं कुशीनगर जिले के कसया थाने के ग्राम डिघवा परसौनी निवासी गौरव पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। संवाद