तरकुलवा। स्थानीय पुलिस ने मारपीट के एक मामले में दंपती समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुजहना घाट निवासी रोहित गोंड़ का अपने भाई से भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित के भाई सुनील गोंड़ और उनके परिवार के लोग गाली-गुप्ता देते हुए शिकायतकर्ता की पत्नी को लात-मुक्का से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील गोंड़, उनकी पत्नी रेनू देवी और परिवार के अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद