रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव के अमरजीत पासवान की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर बुधवार को मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय ठाकुर, रामसागर ठाकुर, मंतोष ठाकुर, अनिल ठाकुर और संतोष ठाकुर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद