बरियारपुर। सरौरा गांव में एक सप्ताह पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़िता तारामति देवी की तहरीर पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है केस में सरौरा गांव के ओमप्रकाश यादव, आनंद यादव, अंकित यादव, उमेश यादव और ब्रजेश यादव को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। संवाद