फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाताधारक पर पिस्टल तानने वाले बैंक कर्मी पर केस दर्ज, इतनी सी बात पर निकाल ली थी बंदूक

Sat, 17 Aug 2024 11:24 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

मंगलवार दोपहर में फील्ड अफसर मणि नाथ त्रिपाठी पुत्र चंद्रशेखर त्रिपाठी निवासी डुमवलिया सलेमपुर अपने पटल पर बैंक का काम निपटा रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग महिला से तेज आवाज में बात कर रहे थे। उसी दौरान स्थानीय निवासी बृजेश मिश्र बैंक के काम से ब्रांच में आए। उन्होंने फील्ड अफसर से बुजुर्ग महिला से ऐसे लहजे में बात करने से मना किया। इस पर दोनों लोगों में बात बढ़ गई। तैश में आए फील्ड अफसर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल बृजेश मिश्र पर तान दी।
विज्ञापन
वायरल सीसीटीवी फुटेज से फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के सोहनपुर जिले में बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में खाता धारक पर पिस्टल तानने वाले बैंक कर्मी पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे की कार्रवाई को लेकर बैंक कर्मियों और बाजार में तरह-तरह की चर्चा रही।

विज्ञापन


 बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार में बीते मंगलवार दोपहर में फील्ड अफसर मणि नाथ त्रिपाठी पुत्र चंद्रशेखर त्रिपाठी निवासी डुमवलिया सलेमपुर अपने पटल पर बैंक का काम निपटा रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग महिला से तेज आवाज में बात कर रहे थे। उसी दौरान स्थानीय निवासी बृजेश मिश्र बैंक में किसी काम से आए थे।

उन्होंने फील्ड अफसर से बुजुर्ग महिला से ऐसे लहजे में बात करने से मना किया। इस पर दोनों लोगों में बात बढ़ गई। तैश में आए फील्ड अफसर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल बृजेश मिश्र पर तान दी। अचानक हुए घटनाक्रम से बैंक कर्मी समेत ब्रांच में मौजूद खाता धारक सहम गए।
विज्ञापन


बैंक के सुरक्षा में लगे कर्मियों ने भी बीच बचाव का प्रयास किया। हंगामे की खबर पाकर बाजार के व्यापारी जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और फील्ड अफसर को अपने साथ थाने पर लेते गए।

इसके बाद दूसरा पक्ष भी थाना पर पहुंच गया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सोहनपुर बाजार में ग्रामीण बैंक में कस्टमर और बैंक कर्मी के बीच झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान बैंक के कर्मचारी द्वारा अपने लाइसेंसी हथियार को तान दिया गया। सीसीटीवी फुटेज जो हमलोगों को मिला है। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें