देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम यात्रियों से दुर्व्यवहार करने के आरोपी कोच अटेंडेंट पर आरपीएफ ने रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
सदर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम 7:55 बजे गोरखपुर से लोकमान्य टर्मिनल जा रही रत्नगिरी एक्सप्रेस के एक कोच अटेंडेट पर यात्रियों ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना रेल पुलिस को दी थी। आरोप है कि वह नशे में था और यात्रियों से उलझ गया था। उसे आरपीएफ ने ट्रेन से देवरिया में उतार लिया था। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद ने बताया कि कोच अटेंडेंट पर रेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद