देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस महिला का यौन शोषण और जानमाल की धमकी देने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का युवक उसके घर में जबरन घुस आया। विरोध करने पर पिटाई कर यौन शोषण किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। संवाद