फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लिपिक संग मारपीट में 27 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 21 Dec 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के कंचनपुर गन्ना तौल केंद्र के तौल लिपिक के साथ मारपीट कर अभिलेख फाड़ने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मदारिया गांव के रहने वाले विश्वंभर दुबे कंचनपुर सी गन्ना तौल केंद्र रतनपुरा पर तौल लिपिक हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि 17 दिसंबर की शाम को कोन्हवलिया गांव के वीरेंद्र राजभर व मुकेश निषाद अपने साथ करीब पचीस लोगों को लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच गए और मारपीट कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही वे लोग तौल केंद्र पर रखे गए गन्ने को बलपूर्वक उठा ले गए। थानेदार रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित तौल लिपिक की तहरीर पर 27 के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें