फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिट्टी फेंकने के विवाद में 25 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हना में एक दिन पूर्व सड़क पर मिट्टी फेंकने के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष के 25 लोगों पर मारपीट, बलवा व एक पक्ष के पांच लोगों पर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष के गबूलाल प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने रत्नेश यादव, अजय, अनुराग व आदित्य, शुभम चौरसिया पर मारपीट बलवा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के विजय यादव की तहरीर पर अमित कुशवाहा, गबूलाल, विमलावती, रितु, प्रियंका, चुलबुली, शांति, रंगलाल, सुगंती, संजय, गोलू, इंद्रजीत, दुर्गावती आदि पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

훒
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें