सलेमपुर। नगर में हुए पांच दिन पूर्व हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। वार्ड नंबर 2 पिपरा नाजिर निवासी सुरेश प्रसाद गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी नगर के ओवर ब्रिज के नीचे फल की दुकान है। पांच दिन पहले वार्ड के ही शैलेश चौहान चोरी के नियत से उनकी फल की दुकान में घुसकर लाठी डंडे से पिटाई कर धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में एक पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने पिपरा नाजिर वार्ड निवासी शैलेश ,श्रीराम चौहान, अशोक चौहान, नागेंद्र चौहान व नथुनी चौहान के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष के पिपरा नाजिर वार्ड निवासी कुमारी कविता पुत्री श्रीराम चौहान के तहरीर पर पुलिस ने सुरेश गोंड़, नीतेश व रितेश, सुरेश के साले, उनके चालक समेत दो अज्ञात व्यक्ति पिता का नाम व पता अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का भी केस दर्ज किया है। संवाद