फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। टैक्सी स्टैंड पर अवैध वसूली करने वाले दो लोगों पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर पालिका के राजस्व मोर्हिर की तहीरर पर की है। नगर पालिका के राजस्व मोर्हिर अकरम खान ने कोतवाली पुलिस को बताया था कि भटवलिया स्टैंड को छोड़कर सभी जगहों पर नगर पालिका की वसूली बंद है। इसके बावजूद भी कुछ लोग वाहन चालकों से रुपये वसूल रहे है। रुपये न देने पर धमकी भी दी जा रही है। पुलिस ने मामले में गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम निवासी कतवारु और शहर के सिंधी मिल कालोनी निवासी ह्रदयानंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल दिनेश मिश्र ने बताया कि वाहनों से अवैध वसूली करने वाले दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें