फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी पाने वाले पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 13 Apr 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचनपुर। फर्जी सर्टिफिकेट व साक्ष्यों के आधार पर मत्स्य विभाग में नौकरी पाने वाले एक व्यक्ति पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। तरकुलवा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर किया गया है। मामला मिश्रौली गांव का है। तरकुलवा थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव के रहने वाले राम नयन निषाद पुत्र श्याम लाल निषाद मत्स्य विभाग में जल मजदूर मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सचिव के पद पर कार्यरत थे। गोरयां घाट के पूर्व प्रधान बेचन निषाद ने जनसूचना अधिकार अधिनियम के जरिए आवेदन कर उनकी योग्यता से संबंधित जानकारी मांगी थी। जिस पर विभाग ने उक्त व्यक्ति की योग्यता की जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि वह सचिव के पद पर नियुक्त होने की अर्हता पूरी नहीं करते। उन्होंने कूट रचित सर्टिफिकेट प्रस्तुत करके राज्य सरकार द्वारा संचालित उपक्रम में सचिव का पद हासिल कर लिया था। शिकायतकर्ता द्वारा इसकी शिकायत तरकुलवा पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई तो उन्होंने कोर्ट में संबंधित वाद को दाखिल किया गया। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी राम नयन निषाद के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें