फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर ननद समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सास-ससुर ननद समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। हाईकोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कमधेनवा गांव निवासी रितु पांडेय का विवाह छह दिसंबर 2020 में परसौना गांव निवासी संजीव दुबे से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। उसने देवरिया कोर्ट में वाद दाखिल किया है।
10 मार्च 2022 को कोर्ट परिसर में ही योगेंद्र नाथ दुबे, अनीता देवी, रेनू, रीना, आशीष पांडेय निवासी बैतालपुर और पप्पू मल्ल निवासी वरनई ने अपहरण करने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। अधिवक्ताओं के बीच-बचाव करने पर आरोपी उन्हें छोड़कर फरार हो गए। महिला ने सदर कोतवाली और रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने उच्च न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने के लिए वाद दाखिल किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें