देवरिया। सदर कोतवाली के बगल स्थित बीयर की दुकान पर मुनीम चंदन यादव से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। डुमरी गांव के रहने वाले चंदन यादव से मंगलवार की शाम कुछ लोग बीयर खरीदने आए तथा ऑनलाइन पेमेंट करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसमें मारपीट हो गई। चंदन यादव की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने नकईल गांव के रहने वाले दीपेंद्र धर द्विवेदी सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। संवाद