फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 18 Mar 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से लौटे पति ने पत्नी पर जेवरात चुराने का लगाया था आरोप
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला जेवरात बेचकर प्रेमी ने खरीदा है वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में विदेश से कमाकर घर लौटे पति ने पत्नी पर खुद के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच में मामला सही निकलने पर विवाहिता और उसके प्रेमी के खिलाफ सोमवार को चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला कि प्रेमी ने जेवरात बेचकर वाहन खरीद लिया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में महुआडीह क्षेत्र की एक युवती की शादी तीन वर्ष पहले हुई है। पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। विवाहिता का आरोप था कि बीते वर्ष दिसंबर में मेरे जेवरात की चोरी हो गई। चोरी की तहरीर मैंने तत्काल थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पति विदेश से लौटे हैं तो हमारे ऊपर ही जेवरात चोरी करने का आरोप लगाकर प्रार्थनापत्र दिए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि विवाहिता के जेवरात चोरी प्रकरण में परिवार वाले पति के आने का इंतजार कर रहे थे। पति गांव आया तो उसे पता चला कि पत्नी ने जेवरात चुराकर प्रेमी को दिया है। फिर उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि विवाहिता का पड़ोस के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। विवाहिता ने अपने जेवरात चुरा कर प्रेमी को दे दिए हैं। प्रेमी ने जेवरात बेचकर एक वाहन खरीद लिया है। पुलिस पति की तहरीर पर विवाहिता और उसके प्रेमी पर चोरी का केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज किया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पति ने विदेश से आने के बाद तहरीर दी है। जांच में पत्नी पर लगाए गए आरोप सही निकले हैं। फिर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें