फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पक्षों के नौ लोगों पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज

Fri, 17 May 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस दोनों तरफ के कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। मिश्रौली गांव के रहने वाले जयराम शर्मा व बसावन शर्मा के परिजनों के बीच किसी बात को लेकर 14 मई को शाम सात बजे मारपीट हो गई। इसमें पुलिस ने एक पक्ष के जयराम शर्मा की तहरीर पर बसावन, नितेश, पुलता व काजल कुमारी के खिलाफ मारपीट व जानमाल की धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस दूसरे पक्ष की काजल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने जयराम शर्मा, रमेश, सुरेश, विक्की व मनोज के खिलाफ बलवा, मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें