बरियारपुर। थाना क्षेत्र के घटैला चेती के पास कुछ लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। इस मामले में एक सप्ताह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
घटैला चेती के कृत कुमार चौहान की महुआनी चौराहा पर जनरल स्टोर की दुकान है। पिछले शनिवार को पान मसाला के व्यापारी हिमांशु सिंह पुत्र संतोष सिंह सामान देने के लिए दुकान पर आए। वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर हिमांशु सिंह विवाद हो गया। हिमांशु सिंह के पिता संतोष सिंह व कृत कुमार चौहान ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
शाम को दुकान बंद कर कृत कुमार चौहान घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में घात लगा कर बैठे युवकों ने हमला बोल दिया और कृत कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। घर वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। कृत कुमार की पत्नी मीना देवी ने बरियारपुर थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने शुक्रवार को अमन यादव, लालमन यादव, प्रिंस गोंड, सुधांशु गोंड सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।