फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। बाइक धीरे चलाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट सहित बलवा का केस दर्ज किया है। एक पक्ष का आरोप है कि धीरे गाड़ी चलाने की बात कहने पर कुछ लोग गोलबंद होकर आए और मारे-पीटे। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि गाड़ी धीरे चल रही थी, लेकिन वह लोग मारने-पीटने लगे।
लार थाना क्षेत्र के सतोतर निवासी योगेंद्र कुशवाहा अपने दरवाजे के सामने बैठे थे। उसी समय बगल के गांव भैसही निवासी रोहित बाइक लेकर जा रहा था। उसी समय दोनों पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के लोग अपने अपने समर्थकों को बुला लिए। मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से लाठियां चलने लगीं, तो दूसरे पक्ष से ईंट पत्थर चले। घटना में दोनों तरफ के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष के योगेंद्र कुशवाहा की तहरीर पर भैसही निवासी रोहित व गांव के राहुल, विशाल व शैलेश सहित पांच लोग, जबकि छोटू यादव निवासी सतोतर की तहरीर पर गांव के योगेंद्र, पवन व आदित्य कुशवाहा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें