फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट के छह आरोपियों पर केस दर्ज

Wed, 20 Mar 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के तीन जगहों पर हुई मारपीट में पुलिस ने बुधवार को छह लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बनकटा शिव गांव के देवरिया टोला निवासी अनिरुद्ध चौहान और मणिकांत चौहान के बीच पुरानी रंजिश है। इसको लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज किया। वहीं, घांटी खास के टोला रायपुरा निवास व्यास मुनि राय और बैरिस्टर राय के बीच सहन की जमीन पर जबरन खड़ंजा कराने को लेकर विवाद हो गया। व्यास की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा नगर के वार्ड संख्या 12 निवासी बड़ेलाल यादव और बब्बन यादव के बीच कहासुनी हो गई। बड़ेलाल की तहरीर पर पुलिस ने बब्बन पर कार्रवाई की है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें