फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जादू-टोना को लेकर दो पक्षों में चलीं लाठियां, छह पर केस दर्ज

Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में हुई मारपीट की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में जादू-टोना की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के जमुनी गांव की रहने वाली राबड़ी देवी पत्नी रामचन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि पड़ोस के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेजर उनको गाली और जानमाल की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित रणजीत व राम किशन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के रणजीत ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि जादू-टोना का आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर लाठी-डंडे से उनको मारपीट कर घायल कर दिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनूप, राबड़ी देवी, बबीता व प्रीति के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें