देवरिया। मईल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया। रामपुर कारखाना नगर पंचायत के मस्जिद वार्ड के रहने वाले अवधेश प्रजापति पुत्र परमहंस प्रजापति ने शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया है। बताया है कि उनकी बेटी पूनम की शादी 28 नवंबर वर्ष 2020 में मईल थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव के रहने वाले प्रभाकर प्रजापति पुत्र इंद्रासन प्रजापति से की थी। तिलक में तीन लाख रुपये नकद सहित अन्य सभी सामान व सोने के आभूषण दिए थे। विवाहिता के विदा होने के बाद ससुरालियों द्वारा दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगे। नहीं देने पर घर के सदस्य मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे तथा उसे मारपीट कर कई बार भगा दिए। मामले की जानकारी होने पर विवाहिता के पिता ने शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को शिकायत की। एसपी निर्देश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपित प्रभाकर प्रजापति, चंद्रशेखर, विजय, रानी, पिंकी तथा कालिंदी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। संवाद