फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक नामजद समेत छह पर डकैती समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Sun, 12 May 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नामजद आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। बरात में आए वाहन में तोड़फोड़ करने और मारपीट कर एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीन लेने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत छह लोगों पर डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हरिशचंद्र प्रसाद की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव में पांच मई को हरिश्चंद्र प्रसाद की बेटी की बरात कुशीनगर जिले के झुंगवा गांव से आई थी। भोजन के बाद बराती आर्केस्ट्रा देखने लगे। इस बीच किसी बात को लेकर कुछ मनबढ़ लोग बरातियों से उलझ गए। आरोप है कि मनबढ़ों ने वाहन का शीशा तोड़ दिया और मारपीट कर दूल्हे के मामा को घायल कर उनके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डाॅयल 112 पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। इस मामले में पुलिस ने कौल मुंडेरा गांव निवासी राजकुमार यादव और पांच अन्य के खिलाफ डकैती, बलवा, मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया गया है। इसमें नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें