फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में पांच पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के गांगी गांव में मोबाइल फोन पर गाली देने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोगों पर मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के गांगी गांव में एक पखवाड़ा पूर्व मोबाइल फोन पर गाली देने का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने निलेश कुमार की जमकर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंची मां सुभावती देवी, दादी गुड्डी देवी और शैलेश कुमार को भी मारा-पीटा गया। बुजुर्ग महिला गुड्डी देवी का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सुभावती देवी की तहरीर पर गांव के हरेराम चौहान, राधेश्याम, मनीष, उषा देवी, करीना कुमारी के खिलाफ मारपीट और बलवा का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें