तरकुलवा। थाना क्षेत्र के रामपुर अवस्थी गांव में एक महिला और उसकी बेटी को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस पांच लोगों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
रामपुर अवस्थी गांव की रहने वाली आसमा खातून ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गांव के प्यारे मियां, रूबी, सहीदा, सूरजहा व ममेजा ने गोलबंद होकर उनको और उनकी बेटी को लात-मुक्का व लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद