फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्राओं को परेशान करने वाले युवकों पर केस दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों के फब्तियां कसने से परेशान युवतियों ने कॉलेज जाना छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला इपेंक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

बघौचघाट। छात्राओं को कॉलेज आते-जाते परेशान करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अमर उजाला में ख़बर प्रकाशित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं एक साथ बघौचघाट के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। उनके गांव के बाहर चार युवक बाइक के साथ पुलिया के पास खड़े रहते हैं। जब वे दोनों कॉलेज के लिए निकलती हैं तो उनके पीछे-पीछे फब्तियां कसते हैं और छेड़खानी करते हैं। मोबाइल नंबर मांगते हैं। युवतियों ने शिकायत अपने परिजनों से की । परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे और युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। साथ ही 1090 पर भी शिकायत की। दो दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह खबर अमर उजाला ने अपने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
इस मामले में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द चारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें