संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने कौड़िया जयराम गांव के चार लोगो पर मारपीट, अपमानित करने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। कौड़िया जयराम गांव निवासी शिवनरायण की पत्नी दमयंती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 25 मार्च को होली का त्योहार था। दिन के दो बजे मैं अपने पति के साथ बगल वाले घर होली मिलने गई थी। इसी बीच मेरा बेटा आयुष घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला। उसी समय आकाश, अंकित, बनारसी व प्रिंस आए और जमीन विवाद को लेकर गाली देते हुए लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब मैं और मेरे चचेरे ससुर श्यामलाल आए तो जान मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद