फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो महिलाओं समेत चार पर केस दर्ज

Sun, 07 Apr 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन करने के दौरान डांसरों से हुई मारपीट और तोड़फोड़ का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में डांसर के साथ हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने शनिवार को गांव की दो महिलाओं समेत चार पर मारपीट और तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। डांसर का आरोप था कि वह अपने बाहरी डांसर साथियों को तीन दिन पहले रात्रि में दरवाजे पर बुलाकर भोजन करा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने अश्लीलता करते हुए उसके साथ मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक परिवार के साथ घर पर रहता है। युवक नाचने-गाने का काम करता है। तीन दिन पूर्व दरवाजे पर बाहरी डांसरों को बुलाकर भोजन करा रहा था। इसी बीच कुछ युवक उसके दरवाजे पर पहुंचे और डांसरों से अश्लीलता करने लगे। डांसर और उसकी पत्नी ने उन्हें घर जाने को कहा तो हंगामा करते हुए उलझ गए। दूसरे दिन सुबह भी लोगों ने डांसर को दुबारा मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

डांसर की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को गांव के अखिलेश चौहान, राजकुमार चौहान, अनीता देवी और प्रमिला कुमारी के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि डांसर की पिटाई की गई थी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट...

पिता और दो पुत्रों पर मारपीट का केस दर्ज

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में बीते दो दिनों पूर्व आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने शनिवार को पिता और उनके दो पुत्रों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव निवासी राम सूरत कुमार का आरोप है कि गांव के रमेश प्रसाद, उनके बेटे किशन और रंजीत कुमार आपसी विवाद को लेकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें