विवाहिता की तहरीर पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की चार साल पहले सलेमपुर क्षेत्र में शादी हुई थी। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित दो लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी चार साल पहले सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हिंदू रिति-रिवाज से हुई। सामर्थ्य के अनुसार पिता ने दहेज देकर बेटी की शादी धूमधाम से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और पति दहेज के रूप में और चार लाख रुपये की और मांग करने लगे। नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि विवाहिता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि पति और सास दहेज के रूप में चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, जबकि पहले भी दहेज दिया जा चुका है। नहीं देने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। विवाहिता की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शनिवार को विवाहिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।