फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोगों पर केस

Mon, 12 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के कमधेनवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में एक पक्ष की मनभावती देवी पत्नी घरभरन गुप्ता की तहरीर पर गांव के ही आरोपी कमलेश गुप्ता, सावित्री देवी, सोनू, मोनू, मीनू, प्रीति, नितम के विरुद्ध घर में घुस कर ईंट पत्थर से मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के कमलेश गुप्ता पुत्र भद्दर गुप्ता की तहरीर पर घरभरन गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, मनोहर गुप्ता तथा मनभावती देवी के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से 11 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें