फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध जानमाल की धमकी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। नगर निकाय चुनाव के बाद एक हिस्ट्रीशीटर के एक व्यापारी को धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाटपाररानी के स्टेशन रोड निवासी अनिल गुप्ता ने तहरीर में कहा है कि वह पांच मई को रात में करीब नौ बजे दुकान पर खड़ा था। इसी बीच अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी के पति व हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव, एक अज्ञात व्यक्ति के साथ दुकान पर पहुंचे और अभद्रता की। वह मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। अनिल गुप्ता ने उसी रात व्यापारियों के साथ थाने जाकर घटना की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि राजेश के विरुद्ध जानमाल की धमकी दिए जाने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें