फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौ नामजद और 10 अज्ञात पर पर बलवा का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ वलवा का केस दर्ज किया है। बलहा गांव निवासी रणविजय कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह भाई राकेश कुमार भारती को मईल चौराहे से दवा कराकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पुरानी रंजिश में विरोधी गोलबंद होकर मारने पीटने लगे। जिससे वह घायल हो गए। उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भागलपुर में हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बगहा निवासी सूरज, धनंजय धर्मवीर, मईल निवासी रंजीत यादव, गनेश,नरियावं निवासी सुमित कुमार बलहा निवासी दीपक, योगेश व बकुची निवासी बेचन व 10 अज्ञात पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें